फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पटवारियों को रोज सुबह दो घंटे चौकी में बैठकर सुननी होंगी जनसमस्याएं

Wed, 22 Jul 2026 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सभी राजस्व उपनिरीक्षकों (पटवारियों) को प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपनी-अपनी पटवारी चौकियों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनने के निर्देश जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दिए हैं। यह आदेश पटवारियों के तहसील मुख्यालयों में रहने और चौकियों में अनुपस्थित रहने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जारी किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करना और छोटे-छोटे कार्यों के लिए तहसील के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) और तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही समय-समय पर औचक निरीक्षण कर व्यवस्था की निगरानी की जाए। डीएम ने स्पष्ट किया कि निर्देशों के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें