फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, ब्लॉक स्तर के लिए चयन

Wed, 22 Jul 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत न्याय पंचायत कोलीढेक में छात्र-छात्राओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बुधवार को जीआईसी खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य घनश्याम भट्ट ने किया। प्रतियोगिता में 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, मेडिसिन बॉल पुट, 60 मीटर शटल रन, फॉरवर्ड बेंड रीच तथा 600 मीटर दौड़ शामिल रहीं। प्रत्येक आयु वर्ग में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक के रूप में मदन सिंह पुजारी, जीवन चंद्र राय, नरेंद्र अधिकारी, जया जोशी, महेश खोलिया, मंजू अधिकारी, दीपक भट्ट, राजेंद्र धौनी, संगीता भट्ट और रेनू मेहता ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें