फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पानी की समस्या से जूझ रहे पाटी के लोग

Mon, 01 Apr 2024 02:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी में पेयजल निगम और जल संस्थान की गलती का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा रहा है। लोगों का आरोप है कि विभागों के बीच आपसी तालमेल में कमी से नगर में पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। करीब 15 हजार से अधिक की आबादी गाड़ गधेरों से पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन



पाटी में करोड़ों की लागत से कोरा लिफ्ट पेयजल योजना से नगर में जल संस्थान और जल निगम पाटी की पेयजल आपूर्ति करते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से लोगों को एक दिन छोड़कर पानी मिल रहा है। जल निगम मुख्य पंपिंग योजना से पाटी के तीन पेयजल टैंकों को पेयजल की आपूर्ति करता है और जल संस्थान पाटी, जौलाड़ी, पूनाकोट, पाटी बाजार, तोली की जनता को पेयजल उपलब्ध कराता है।



स्थानीय राजू बोहरा, कैलाश भट्ट ने कहा कि मुख्य पेयजल टैंक में पर्याप्त पानी होने के बावजूद भी पाटी की जनता को एक दिन छोड़ कर तकरीबन 60 से 100 लीटर पानी जल संस्थान उपलब्ध करा रहा है। जबकि प्रति परिवार 400 लीटर प्रतिदिन हर परिवार की आवश्यकता है। कमलेश भट्ट का कहना है कि मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत करने के बाद भी दोनों विभाग एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोप देते हैं। अब लोगों ने पेयजल समस्या को जल्द ठीक करने के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन


कोट
जल निगम मुख्य स्रोत से पाटी तहसील के टैंक तक पानी की आपूर्ति नहीं कर रहा है। इस कारण नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। - परमानंद पुनेठा, प्रभारी सहायक अभियंता, जल संस्थान, लोहाघाट।

कोट
पंपिंग योजना के एक पंप में तकनीकी समस्या के कारण पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है। इस कारण नगर में पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है। - नीरज धामी, जूनियर अभियंता, जल निगम, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें