फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आग से धधके पाटी और मड़ के जंगल

Fri, 15 Mar 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पाटी क्षेत्र के जंगल में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़/पाटी। फायर सीजन शुरू होते ही पाटी (चंपावत) और मड़ (पिथौरागढ़) के जंगलों में आग लगना शुरू हो गई है। पाटी के छिनकाछिना, फटकशिला मंदिर, किमाड़ी धार आदि क्षेत्रों के जंगल आग से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। आग के कारण कई बहुमूल्य वन संपदा जल गई है। बुधवार को लगी आगे से क्षेत्र में बृहस्पतिवार तक धुंध छाई रही। देवीधुरा वन क्षेत्राधिकारी कैलाश गुणवंत ने बताया कि आधे हेक्टेयर से कम क्षेत्र में आग लगी हुई थी। कर्मियों को भेजकर आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के मड़ के जंगलों में आग लग गई। दिनभर जंगल धू धू कर जलते रहे। जंगलों में आग लगने से चौड़ी पत्ती प्रजाति के पौधों और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता किशोर सिंह धामी ने वन विभाग से वनों में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें