फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चार किमी दूर पनघट, फिर बुझ रही प्यास

विज्ञापन
चंपावत के कफलांग में आ रहा है मटमैला पानी। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम पंचायत कफलांग में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है। गांव के लोग मीलों दूर जाकर पानी का जुगाड़ कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से वाहनों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

चंपावत जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के साथ ही कई जगहाें पर पेयजल संकट बना हुआ है। इससे गांव के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द पेयजल आपूर्ति करने की मांग की है।
कहा कि गांव में वर्तमान समय से 40 से अधिक परिवार निवास करते हैं लेकिन पानी की समस्या के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को चार किमी की दूरी तय कर गधेरों से पानी ढोना पड़ रहा है। इसमें लोगों का अधिकतर समय पानी जुटाने में ही निकल रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि कफलांग गांव में हर-घर नल योजना के माध्यम से विभाग की ओर से घरों में नल तो लगाए गए लेकिन वह बिना पानी के ही हैं। बताया कि टैंक में भी जो थोड़ा पानी आ रहा है वो भी पीने योग्य नही हैं जिससे समस्या और भी बढ़ गई है।
ग्रामीण प्रकाश चंद्र जाशी, माेहन जोशी, दिनेश जोशी, महेश जोशी, भैरव दत्त, नारायण दत्त, सुरेश चंद्र, राजेश जोशी, दीपक जोशी, रोहित जोशी ने बताया कि जल्द पेयजल समस्या का समाधान नही होता है तो ग्रामीण डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें