चंपावत। जिला अस्पताल में चिकित्सकों के अवकाश पर होने से मरीजों को दिक्कतों सामना करना पड़ा। अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ और हड्डी रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर जाने से बच्चों और हड्डी की समस्या से जूझ रहे लोगों को इलाज नहीं मिल पाया है।
रेडियोलाॅजिस्ट भी अवकाश पर थे जिस कारण अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए। हड्डी और बाल रोग विशेषज्ञ के मरीजों का अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन ने इलाज किया। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अजय कुमार ने बताया कि चिकित्सकों के अवकाश में जाने से उनके पास मरीजों की काफी भीड़ रही। उन्होंने बताया कि खांसी, जुकाम, बुखार और जोड़ों में दर्द संबंधित मरीज इलाज के लिए आए। सोमवार को अस्पताल में 300 से अधिक ओपीडी रही। संवाद