फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चार दिन में घर तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी

Tue, 18 Nov 2025 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला सभागार में सोमवार को डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुन मौके पर समाधान किया गया। इस दौरान जल समस्या की शिकायत लेकर आई प्रियंका महर की समस्या पर जल संस्थान के ईई आरपी डोभाल को चार दिनों के भीतर घर तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

जनता मिलन में विस्थापन, सड़क, बिजली, पानी, आवास, राशन कार्ड, पेंशन, बीमा भुगतान समेत 70 शिकायत प्राप्त हुईं। इनमें भैरवा वार्ड निवासी आशा तड़ागी ने घास के लुट्टे जलने से हुए आर्थिक नुकसान पर राहत प्रदान करने, ग्राम मानाढुंगा दिगालीचौड़ के भुवन चंद्र जोशी ने दिगालीचौड़–खालगढ़ मोटर मार्ग से घर पर आ रहे पानी से हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाया।
ग्राम ढकना की नारायणी देवी ने परिवार को सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करने, कोलीढेक की पूजा देवी ने पीएम वात्सल्य योजना पेंशन न मिलने, ग्राम वांस के जोत राम बहादुर ने सड़क दुर्घटना में बीमा धनराशि न मिलने आदि ने समस्याएं रखी। डीएम ने सभी शिकायतों का समयबद्ध, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। वहां सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एसडीएम सदर अनुराग आर्या, डीडीओ दिनेश सिंह दिगारी, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान आदि अधिकारी और बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें