फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्धिक विकास के लिए जरूरी है प्रतियोगिताओं का आयोजन

विज्ञापन
चंपावत के मल्लिकार्जुन स्कूल में निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लेते छात्र-छात्राएं। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। यूथ क्लब की ओर से मल्लिकार्जुन विद्यालय चंपावत में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नौवीं से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इससे पूर्व प्रधानाचार्य संजय मुरारी और क्लब के सचिव अंकित खर्कवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

अंकित खर्कवाल ने बताया कि क्लब की ओर से विभिन्न विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। मल्लिकार्जुन स्कूल में पांचवीं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छतार वार्ड के सभासद लोकेश पुनेठा ने यूथ क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास के लिए प्रतियोगिताओं को बेहद जरूरी बताया। बताया गया कि सभी स्कूलों के विजेता छात्र-छात्राओं को बाद में समारोहपूर्वक सम्मानित किया जाएगा। संचालन क्लब के कोषाध्यक्ष कुशाग्र वर्मा ने किया। इससे पूर्व अतिथियों का बैच अलंकरण क्लब के सचिव अमन टम्टा ने किया। कार्यक्रम में क्लब के महासचिव आकाश टम्टा के अलावा क्लब के सदस्य प्रमोद बडेला. पंकज बिष्ट, हेम तिवारी, रोहित खर्कवाल, गौरव मिश्रा, मयंक, नवीन कापड़ी, अर्पित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें