फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंधौर अभयाण्य में शावकों संग बाघन देख रोमांचित हुए पर्यटक

विज्ञापन
नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में टनकपुर-चंपावत राजमार्ग में शावकों के साथ नजर आई बाघिन। (लखनऊ के पर्यट? - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में जंगल सफारी करने आए लखनऊ के पर्यटकों ने शुक्रवार सुबह टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर दो शावकों के साथ बाघिन देखी। इससे पर्यटक रोमांचित हो उठे। उन्होंने सड़क में खड़ी बाघिन और शावकों का अपने कैमरे में कैद किया है।
विज्ञापन

नेचर गाइड सौरभ कलखुड़िया ने बताया कि शुक्रवार सुबह लखनऊ से पर्यटकों का एक दल नंधौर अभयारण्य में जंगल सफारी के लिए आया था। पर्यटकों को टनकपुर-चंपावत राजमार्ग की सैर पर ले गए तो ककरालीगेट बैरियर से करीब डेढ़ किमी आगे अचानक उन्हें सड़क पर दो शावकों के साथ बाघिन दिखी। इसे देख पर्यटक खासे रोमांचित हुए। गाइड सौरभ ने बताया कि यह पहला मौका है जब अभयारण्य में शावकों के साथ बाघिन इस अंदाज में नजर आई। बाघिन और शावकों को देख पर्यटक दल खासा रोमांचित हुआ और उन्होंने बाघिन और शावकों की तस्वीर अपने कैमरे में भी कैद की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें