फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन सुनवाई दिवस पर उठीं केवल तीन समस्याएं

Mon, 18 Feb 2019 11:14 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में जन सुनवाई दिवस में शिकायतें सुनते अपर जिलाधिकारी टीएस मर्तोलिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में सोमवार को आयोजित जन सुनवाई दिवस में केवल तीन शिकायतें दर्ज की गईं। एडीएम टीएस मर्तोलिया ने जिला स्तरीय अधिकारियों को जन सुनवाई दिवस में उठी समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

विविल के ग्रामीणों ने लूपड़ा से धौनसिलिंग मोटर पर पड़ने वाले पेयजल स्रोतों की सुरक्षा करने, तामली के पूर्व प्रधान विपिन जोशी ने बीएडीपी के कार्यों को ग्राम पंचायत, विकासखंड, जिला पंचायत के अलावा ग्रामीण निर्माण विभाग से कराए जाने की मांग में रखी, जिस पर प्रभारी डीएम ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

नघान के रेवाधर बिनवाल की ओर से अपने इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिलाने के प्रार्थना पत्र पर प्रभारी डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई दिवस में सीवीओ डॉ. बीएस जंगपांगी, ईई विद्युत राजेश मौर्या, लोनिवि के डीडी भट्ट, संख्याधिकारी एनबी बचखेती सहित सभी अधिकारी एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुरेश पंत और जीडी पांडेय मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें