फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम वापसी के बाद केवल अध्यक्ष पद में होगा चुनाव

Tue, 04 Oct 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। यहां जिला बार एसोसिएशन के चुनाव प्रक्रिया की नाम वापसी के दिन सोमवार को अध्यक्ष पद में तीन दावेदारों ने अपना नाम वापस ले लिया है। अब बार एसोसिएशन में केवल अध्यक्ष पद में सीधा मुकाबला होगा। इसके साथ ही सचिव पद पर निर्मल तड़ागी और उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह रैंसवाल का निर्विरोध चुना जाना भी तय हो गया है। बार एसोसिएशन के लिए जिला न्यायालय परिसर में पांच अक्तूबर को मतदान होगा।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी आरपी पांडेय ने बताया कि सोमवार को अध्यक्ष पद से अशोक चौधरी, अमरनाथ वर्मा, विपिन पुनेठा के नाम वापस ले लिए। अब राम सिंह बिष्ट और प्रह्लाद सिंह पाटनी के बीच सीधा मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष पद पर अशोक चौधरी के नाम वापस लिए जाने से राजेंद्र सिंह रैंसवाल और सचिव पद पर गुणानंद थुवाल की ओर से नाम वापस लिए जाने पर निर्मल तड़ागी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। कोषाध्यक्ष पद पर हेम चंद्र जोशी, संयुक्त सचिव पद पर पवन ज्योति मनराल का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें