चंपावत में ग्रामीण पंचायत की खुली बैठक
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत मुडियानी ग्राम पंचायत में स्वयं सहायता समूह गठित किए गए। सोमवार को ग्राम पंचायत में हुई बैठक में वर्ष 2017-18 के लिए मनरेगा की कार्ययोजनाएं भी तय की गई। ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह महर की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगीता आर्या ने संचालन किया।
बैठक में तय किया गया कि जल्द ही मुडियानी में पंचायत घर का निर्माण किया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों की सुविधाओं के लिए परिवार रजिस्टर की नकलें ऑनलाइन जारी की जाएंगी। इससे पूर्व ग्रामीणों और अधिकारियों की ओर से गांव में सफाई अभियान भी चलाया गया। जिसके तहत आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालय परिसर के साथ ही रास्ते और नौलों की सफाई की गई। कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश चंद्र जोशी, वीडीओ एलएल वर्मा आदि ग्रामीण थे।