फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज, लहसुन, मांस, मदिरा और पॉलिथीन पर प्रतिबंध रहेगा

Thu, 23 Feb 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
पूर्णागिरी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रशासन के साथ ही मां श्री पूर्णागिरि मंदिर समिति भी होली के अगले दिन से शुरू होने वाला पूर्णागिरि मेले की तैयारियों में जुट गई है। व्यवस्थाओं के निर्धारण के लिए समिति ने 26 फरवरी को झूठा मंदिर के पास बैठक आहूत की है। समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस बार भी धाम क्षेत्र में मांस, मदिरा, लहसुन, प्याज और पॉलिथीन पर पूर्णरूप से सख्ती के साथ प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर भारत का सुविख्यात मां पूर्णागिरि मेला होली के अगले दिन से शुरू हो जाता है। करीब ढाई माह तक चलने वाले इस मेले में प्रशासन जहां सरकारी तौर पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए व्यवस्थाएं करता हैं, वहीं मंदिर समिति भी अपने स्तर से श्रद्धालुओं को सुविधाएं मुहैया कराती है। समिति अध्यक्ष ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि बैठक में यात्रियों की मदद के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती के साथ ही बिजली, साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं में प्रशासन को सहयोग के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार यात्रियों को होने वाली परेशानियों पर विचार-विमर्श कर उनकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें