फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुंगरासेठी में शुरू हुआ वन स्टॉप सेंटर, डीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया

विज्ञापन
डुंगरासेठी के वन स्टॉप सेंटर भवन का जायजा लेते डीएम एसएन पांडेय और डीपीओ पीएस बृजवाल। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
जिले में डुंगरासेठी में वैकल्पिक वन स्टाप सेंटर शुरू हो गया है। अब पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने डुंगरासेठी में वैकल्पिक वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने जिले की घरेलू उत्पीड़न आदि से पीड़ित महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। पीड़ित महिलाओं की काउंसलिंग करने वाला निर्भया प्रकोष्ठ फिलहाल वन स्टाप सेंटर को भी संचालित करेगा।
वन स्टॉप सेंटर में पीड़ित को स्वास्थ्य सुविधा के लिए चिकित्सक, भोजन, पुलिस और वकील की सुविधा मिलेगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल ने बताया कि डुंगरासेठी में वैकल्पिक वन स्टॉप सेंटर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बताया कि एक ही छत के नीचे पीड़ित को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वन स्टॉप सेंटर को संचालित करने के लिए पीआरडी महिलाओं की तैनाती की जाएगी। पीआरडी महिलाओं के माध्यम से सेंटर में आने वाली महिलाओं को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
ये है वन स्टॉप सेंटर की थीम
चंपावत। वन स्टॉप सेंटर का उद्देश्य घरेलू और महिला उत्पीड़न से बचाव और तुरंत राहत प्रदान करना है। इसके अलावा महिला हिंसा, दुराचार अथवा मानव तस्करी की रोकथाम में मदद करना है। यह सेंटर पीड़ित को तुरंत चिकित्सकीय मदद, तीन दिन के लिए आश्रय, कानूनी सलाह और मनोवैज्ञानिक परामर्श देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें