फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर से 1.33 लाख रुपये के गबन का आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में लोहाघाट खूना शाखा डाकघर में फर्जी पासबुक बनाकर गबन का आरोपी। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
फर्जी पासबुक बनाकर लोगों के खाते से 1.33 लाख रुपये के गबन के आरोपी खूना बोरा के शाखा डाकपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब डेढ़ माह पूर्व लोहाघाट के डाक निरीक्षक ने शाखा डाकपाल के खिलाफ लोहाघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 409, 467, 468 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि डाक निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह ऐरी की ओर से 18 दिसंबर को थाने में दी गई तहरीर कहा में गया कि ग्रामीण डाक सेवा शाखा खूना बोरा के शाखा डाकपाल दीनदयाल ने फर्जी पासबुक बनाकर चार खाताधारकों के खातों से 1.33 लाख रुपये के सरकारी धन का गबन किया। ऐरी ने बताया कि शिकायत मिलने पर जून में डाकघर के खातों का निरीक्षण किया गया जिसमें कुछ संदिग्ध खातों की जांच करने पर वह खाते फर्जी पाए गए थे।
आरोप है कि डाकपाल ने फर्जी पासबुक बनाकर बसंती देवी के खाते से 70 हजार, कावेरी के खाते से 15 हजार, शालिनी के खाते से 26 हजार, भावना के खाते से 22 हजार रुपये निकाल लिए। निरीक्षक ऐरी ने कहा कि इससे डाकघर की छवि भी प्रभावित हुई है। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने दीनदयाल को गिरफ्तार कर लिया है। टीम में राधिका भंडारी, देशराज सिंह, चंचल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें