दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि। सोत: आयोजक
लोहाघाट (चंपावत)। बिशंग के टांण खेल मैदान में मिनी ओलंपिक यूनिटी कप सीजन-2 फुटबाल प्रतियोगिता जारी है। रविवार को खेले गए प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ओल्ड स्टार टीम ने एलएफसी को 4-3 से हराकर कर फाइनल में प्रवेश किया।
मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रिंस फर्त्याल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच की शुरुआत में दोनों टीमों में कांटे का मुकाबला देखने को मिला। आखिर तक ओल्ड स्टार टीम की टीम ने 4-3 जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। ओल्ड स्टार की ओर से सागर बिष्ट ने दो, चंचल और निशांत ने एक-एक गोल किया। एलएफसी टीम की ओर से बहादुर, यशू और भुप्पी ने एक-एक गोल किया। विशिष्ट अतिथि शिवम फर्त्याल, अजय ढेक रहे। आयोजक हर्षित फर्त्याल व सागर ढेक ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल ओल्ड स्टार और बाणासुर राजपूत के बीच खेला जाएगा। संवाद