फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शारदा वन रेंज में हाथी के हमले में महिला घायल

Sun, 16 Nov 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर में हाथी के हमले में घायल महिला गौरी देवी। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा वन रेंज के उत्तरी गुलियापानी के जंगल में घास काटने और लकड़ी बीनने गईं महिलाओं पर हाथी (टस्कर) ने हमला कर दिया। हमले में एक महिला घायल हो गई जबकि साथ गईं तीन अन्य महिलाओं ने बमुश्किल शोर और भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने घायल महिला को उप जिला अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

हाथी के हमले में बाल-बाल बची बिचई निवासी धाना देवी और गंगा देवी ने बताया कि रविवार दोपहर को वे दोनों गांव की ही गौरी देवी (50) पत्नी लाला राम और पार्वती देवी के साथ शारदा रेंज के उत्तरी गुलियापानी के जंगल में घास काटने और लकड़ी बीनने गई थीं। दोपहर करीब 12:30 बजे जब गंगा देवी और गौरी देवी आगे-आगे और उनके पीछे कुछ दूरी पर वे दोनों थीं तो अचानक नर हाथी वहां पहुंच गया और उसने गौरी देवी और गंगा देवी पर हमला कर दिया।
हमले में गौरी देवी हाथी की जद में आ गईं और उसने सूंड से उन पर हमला किया लेकिन बीच में पेड़ आने से वह उसे नहीं पटक पाया। हमले में गौरी देवी के दाएं पांव और छाती में चोट आई। हमला होता देख अन्य तीनों महिलाओं ने शोर मचाया और भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर गोविंद सिंह कोरंगा, बीट अधिकारी आरती रतूड़ी समेत कई कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डाॅ. नौनिहाल सिंह ने महिला को भर्ती कर उसका प्राथमिक इलाज किया। शारदा रेंजर सुनील शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर वन कर्मियों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने ग्रामीणों से जंगल में अधिक अंदर जाने से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें