नाच, गीत से की बेटी बचाने की अपील
- फोटो : अमर उजाला
लोहाघाट (चंपावत)। गीत और नाट्य प्रभाग की ओर से आंचल कला केंद्र हल्द्वानी के सांस्कृतिक दल ने लोहाघाट ब्लॉक के कई गांवों में लोकगीत, लोकनृत्य के जरिए लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। दल के कलाकार गिरीश पांडेय, पप्पू, दीपक, जगदीश, आकाश, सुनीता, खुशबू, रेनू, सोनी ने लोकगीतों, लोकनृत्य किया।
आंचल कला केंद्र के दल नायक मोहन पांडेय के नेतृत्व में कलाकारों ने फोर्ती, पाटन पाटनी, दिगालीचौड़, खूनाबोरा, कर्णकरायत आदि गांवों में बेटी नी मारा, गर्भ भीतरा बेटी नी मारा, बेटी कै बचाओ दाज्यू सूणी लियो, बेटी कै पढ़ाओ दाज्यू सूणी लियो आदि गीतों के माध्यम से लोगों में भ्रू्ण हत्या न करने, बेटियों को पढ़ा लिखाकर योग्य बनाने के लिए प्रेरित किया।