फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: प्राथमिक विद्यालय नहीं अब जीआईसी चमदेवल में होगा मतदान

Wed, 27 Mar 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। गुमदेश के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमदेवल में बनाए गए मतदान को बदल दिया गया है। अब जीआईसी चमदेवल में मतदान किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी और क्षेत्रवासियों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को गुमदेश के ऐतिहासिक चैतोला मेले को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम नवनीत पांडेय की क्षेत्रवासियों के साथ बैठक हुई। लोगों ने बताया कि इस बार चैतोला मेले की तिथि और लोकसभा चुनाव के मतदान की तिथि 19 अप्रैल एक ही दिन होने से आयोजन को लेकर मुश्किल हो रही है। मतदान स्थल राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बनाया गया है। यहां मेला होने से समस्या आ सकती है। इस पर सर्वसम्मति से जीआईसी चमदेवल को मतदान केंद्र बना दिया गया। इस दौरान मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा भी की गई। बैठक में मेला समिति अध्यक्ष खुशाल सिंह धौनी, कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह धौनी, प्रधान देव सिंह धौनी, युगल किशोर धौनी, मदन कलौनी, शंकर पांडेय, पुष्कर बोहरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें