फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बिना अनुमति कार्यालय खोलने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष को नोटिस

Wed, 27 Mar 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कांग्रेस पार्टी को लोहाघाट स्टेशन बाजार में बिना अनुमति के चुनाव कार्यालय खोलने पर लोहाघाट विधानसभा के एआरओ ने नोटिस जारी किया है। बुधवार को चंपावत कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत को एआरओ रिंकू बिष्ट ने नोटिस जारी कर 48 घंटे में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

एआरओ ने भेजे गए नोटिस में कहा है कि 16 मार्च से आदर्श आचार संहिता लागू है। जानकारी में आया है आपके द्वारा बिना अनुमति के लोहाघाट में चुनाव कार्यालय संचालित किया जा रहा है जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. महेश ढेक ने बुधवार को ही जारी नोटिस का जवाब एआरओ को पत्र के माध्यम दे दिया है।
पत्र में कहा कि गया है कि पूर्व में स्थित कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदीप टम्टा को प्रत्याशी बनाए जाने पर मिठाई वितरित कर खुशी का जताई थी। वहां पर किसी प्रकार का कोई नया कार्यालय संचालित नहीं किया जा रहा है। बता दें कि इससे पूर्व एआरओ ने कैलेंडर वितरण करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा को भी नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें