फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने निकाला फ्लैग मार्च

Tue, 26 Mar 2024 09:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लोकसभा सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने को लेकर चंपावत क्षेत्र में कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों को आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन करने, क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने, भय रहित मतदान करने, बिना किसी प्रलोभन के मतदान करने, किसी भी प्रत्याशी, व्यक्ति के प्रलोभन दिए जाने और क्षेत्र में धनबल, मादक पदार्थों के वितरण संबंधी सूचना प्रकाश में आने पर तत्काल सूचना स्थानीय मजिस्ट्रेट और पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की भी अपील की गई। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें