फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आज नहीं होगी ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में श्राद्ध की नवमी को वाह्य मरीज विभाग (ओपीडी) नहीं होगी। पीएमएस डॉ. आरके जोशी ने बताया कि पिछले दिनों एक कर्मी के कोरोना संक्रमित मिलने के कारण शुक्रवार को अस्पताल परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा। इस कारण अस्पताल में शुक्रवार को सिर्फ आपातकालीन सुविधाएं ही सुचारु रहेंगी।
विज्ञापन

कोरोना की 3701 रिपोर्ट आना बाकी
चंपावत। जिले में बृहस्पतिवार को तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ ये संख्या अब बढ़कर 528 हो गई है। इनमें से 289 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि दो की मौत हुई है। 237 लोग आइसोलेशन में हैं। जिले में कुल 21132 कोरोना परीक्षण हो चुके हैं। इनमें से 16794 निगेटिव आए हैं। अभी 3701 लोगों की रिपोर्ट आनी है।
तीन माह के वेतन को तरस गए डॉ. मनीष बिष्ट
चंपावत। कोरोना काल में सबसे अधिक स्क्रीनिंग और कोरोना परीक्षण करने वाले डॉ. मनीष बिष्ट वेतन को तरस गए हैं। उन्होंने डीएम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। सिप्टी राजकीय एलोपैथिक डिस्पेंसरी में तैनात डॉ. बिष्ट कोरोना के चलते मार्च से चंपावत में सेवाएं दे रहे हैं। उनका कहना है कि जुलाई और अगस्त समेत पिछले साल अक्तूबर का वेतन नहीं मिला है। इधर डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने मामले को गंभीर बताते हुए तुरंत वेतन अवमुक्त कराने के आदेश सीएमओ को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें