फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में मानदेय को तरस गए आउटसोर्स कर्मी

विज्ञापन
चंपावत में एडीएम को ज्ञापन सौंपते बाल विकास विभाग के संविदा कर्मचारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिले में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रहे आउटसोर्स कर्मचारी कोरोना काल में पांच माह से मानदेय को तरस गए हैं। आउटसोर्स कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को एडीएम टीएस मर्तोलिया के जरिये मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज जल्द मानदेय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

यह कर्मी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय पोषण अभियान, महिला शक्ति केंद्र और वन स्टॉप सेंटर का संचालन करते हैं, लेकिन आउटसोर्स एजेंसी की ओर से कर्मियों को मानदेय नहीं दिया गया है। कर्मियों का कहना था कि आउटसोर्स एजेंसी के साथ उनका अनुबंध 15 सितंबर को समाप्त होना है। ज्ञापन देने वालों में दीपक बोहरा, कमल जोशी, सविता आर्या, नवीन नाथ, नीरज जोशी, हर्षिता बगौली, हीरा सिंह, सुभाष कुमार, ज्योति जोशी, पुष्पा चौधरी, नेहा चंद, आशा सामंत, सोनी, शालिनी, ऋतु, प्रेरणा अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें