फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में विद्युत उत्पादन बढ़ाने में लगा है एनएचपीसी:ईडी

विज्ञापन
बनबसा में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम एसएन पांडे। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के कार्यपालक निदेशक (ईडी) राजेश शर्मा ने कहा कि एनएचपीसी देश हित में जलविद्युत उत्पादन करने वाला राष्ट्रीय संगठन है जो पारंपरिक और गैर पारंपरिक स्रोतों से निरंतर विद्युत उत्पादन में बढ़ोतरी कर रहा है।
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर एनएचपीसी लिमिटेड के ईडी श्री शर्मा ने शनिवार को स्विचयार्ड का निरीक्षण किया। मुख्य प्रशासनिक कार्यालयों के निरीक्षण बाद उन्होंने बनबसा स्थित वर्ष 1928 में निर्मित ऐतिहासिक शारदा बैराज को भी देखा। उन्होंने टनकपुर से नेपाल को बनने वाली नहर (लिंक कैनाल) का निरीक्षण किया। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों से मंथन कर आवश्यक निर्देश भी दिए। इस मौके पर बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक (प्रभारी) एसके शर्मा, महाप्रबंधक (ईएंडसी) मदन लाल के अलावा अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। अपराह्न के बाद ईडी चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। एनएचपीसी इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने ईडी को स्मृति चिन्ह भेंट किए।
ईडी को बताई समस्याएं
बनबसा। एनएचपीसी के ईडी का शारदा वैली कर्मचारी संघ (इंटक) के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड इंटक सचिव विनोद उप्रेती के नेतृत्व में स्वागत कर कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने यहां परिसर में खाली पड़े आवासों को फील्ड हास्टल में बदलने की मांग रखी। वहां बंशीधर रूवाली, अमित कुमार, होशियार कृपाल, आरएस राना आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें