फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ेगा दियूरी क्षेत्र

विज्ञापन
दियूरी से चल्थी होकर राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंचेगी ये सड़क। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। दियूरी क्षेत्र के लोग अगले डेढ़ साल में टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) से जुड़ जाएंगे। दियूरी से चल्थी होकर ये इलाका एनएच से जुड़ेगा। इस सड़क के लिए उत्तराखंड शासन 1.23 करोड़ रुपये स्वीकृत कर चुकी है। अब आठ जून को इस सड़क की निविदा होगी। इस सड़क के पूरा होने पर इस पिछड़े क्षेत्र के आठ गांवों के लोग सीधे एनएच से जुड़ जाएंगे। साथ ही इस सड़क का उपयोग टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी से धौन के बीच आवाजाही बंद होने पर वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी हो सकेगा।
विज्ञापन

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे धौन से 13 किमी दियूरी तक सड़क का निर्माण 11 साल पहले हो चुका है लेकिन दियूरी से चल्थी तक के नौ किमी हिस्से की कटिंग नहीं हुई थी। अब शासन की मंजूरी के बाद आठ जून को निविदा होगी। एनएच पर धौन, स्वांला, अमोड़ी, बेलखेत में सड़क बंद होने से चंपावत-टनकपुर के बीच दियूरी-चल्थी सड़क वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी उपयोग में आएगी।
आठ गांव सड़क से जुड़ेंगे, फासला भी घटेगा
चंपावत। इस सड़क बनने से सड़क से वंचित गांवों को ही लाभ नहीं होगा, बल्कि कोट अमोड़ी, दियूरी, नैक्यूना, बमन्यूड़ा, बगेड़ी, आगर, अमौन, हेडिंगा गांवों की दूरी 30 किमी कम हो जाएगी। इस वक्त इन गांवों के लोगों को 39 किमी दूर चल्थी जाने के लिए धौन होकर इस फासले को तय करना पड़ता है जबकि दियूरी से चल्थी तक सड़क की कटिंग होने पर इन गांवों की दूरी महज नौ किमी रह जाएगी।
विज्ञापन

नौ किमी की सड़क बनने के बाद दियूरी गांव सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ जाएगा। एनएच पर चल्थी से जोड़ने के लिए 1.23 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। नौ किमी सड़क में से पांच किमी के लिए आठ जून को निविदा होगी। - एमसी पांडेय, ईई, लोनिवि, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें