टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की रात दूसरी बार संतोला में एनएच बंद हो गया। करीब आठ घंटे तक एनएच में आवाजाही बंद होने से एंबुलेंस सहित कई वाहन और सैकड़ों यात्री फंस गए।
बुधवार रात को करीब एक बजे संतोला में फिर से पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने से एनएच बंद हो गया। सड़क बंद होने से पिथौरागढ़ से मरीज लेकर आ रहीं एंबुलेंस सहित कई वाहन फंस गए। सुबह करीब आठ बजे एनएच की ओर से मार्ग पर गिरे मलबे को साफ कर यातायात सुचारू किया। बृहस्पतिवार को डीएम नवनीत पांडे ने संतोला के पास एनएच का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने पहाड़ी के अधिक ऊंचाई होने से सावधानी से कार्य करने, सड़क पर बचे अवशेष मलबे को समय-समय पर वाहनों को रोककर हटाने के निर्देश दिए।