फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली महिला को लौटाए 25 हजार

Wed, 02 Dec 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिसूचना इकाई के कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह चौहान को सोमवार को जीजीबाईसी गेट के पास एक लेडीज पर्स मिला, जिसमें 25 हजार रुपये, नेपाली महिला का नागरिकता परिचयपत्र और बनबसा बैंक आफ बड़ौदा की पासबुक थी। उन्होंने लेडीज पर्स थाने में जमा करा दिया था।
विज्ञापन


बुधवार को नेपाल के कंचनपुर के सूखासाल गांव निवासिनी महिला दुरा देवी पत्नी गणेश चंद थाने पहुंची और अपनी पहचान बताई। बताया कि वह दो दिन पहले बैंक से 25 हजार रुपये निकालकर नेपाल जा रही थी। मार्ग पर उसका पर्स गिर गया। थानाध्यक्ष बीआर पौरी ने बताया कि पर्स की मालकिन के साथ उनके पुत्र महावीर चंद और बनबसा के ग्राम आनंदपुर निवासी रिश्तेदार चंद्री चंद भी मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने पर्स नेपाली महिला को लौटा दिया। महिला ने पर्स मिलने पर अभिसूचना इकाई के कांस्टेबल चौहान और पुलिस का आभार जताया। उधर, एसपी डीएस कुंवर ने अभिसूचना इकाई के कांस्टेबल को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें