फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पुस्तक मेले में नेपाली संस्कृति की रही धूम

Sat, 23 Dec 2023 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर पुस्तक मेले में पुस्तकें देखती छात्राएं। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर में आयोजित तीन दिवसीय पुस्तक मेले के दूसरे दिन आरएसएस नगर सह संघ चालक डॉ. देवीदत्त जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दूसरे दिन पुस्तक मेले में नेपाल से आए अतिथियों ने भी प्रतिभाग किया। उन्होंने भारत नेपाल के आदिकाल से मैत्री संबंधों पर चर्चा की।
विज्ञापन


नेपाल के महाकाली साहित्य संगम अध्यक्ष के हरीश प्रसाद जोशी ने भारत नेपाल के पारस्परिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों के बारे बताया। डॉ. भुवन जोशी और चंद्रशेखर ने नेपाल और भारत की संस्कृति और आध्यात्म पर चर्चा की। इस मौके पर नेपाल से आए महाकाली मॉडल पब्लिक स्कूल और आदर्श विद्या निकेतन के स्कूली कलाकारों ने नेपाली सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चीना राम नेपाली ने नृत्य और अंबा दत्त जोशी ने कविता प्रस्तुत की।
पुस्तक मेले के दूसरे दिन उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक हिमांशु कफल्टिया ने छात्र छात्राओं को कॅरिअर काउंसलिंग के माध्यम से भविष्य की राह चुनने में मदद की। स्वीप अभियान प्रभारी त्रिलोचन जोशी ने मताधिकार की शपथ दिलाई। मेले में लोगों ने पुस्तकों का अवलोकन कर अपनी पसंद की पुस्तकें भी क्रय की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें