निर्धन नेपाली नागरिक को एसएसबी ने अपनी एंबुलेंस सेवा से इलाज के लिए पीलीभीत अस्पताल पहुंचाया। नेपाल के कंचनपुर जिला अंतर्गत अमलिया गांव निवासी हरिलाल (50) पुत्र भैरव राणा गंभीर रूप से बीमार था। महेंद्रनगर में इलाज कराने पर उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ।
भारत में इलाज कराने के लिए उसके पास पैसे नहीं होने पर उसने एसएसबी से मदद की गुहार लगाई। एसएसबी 57वीं वाहिनी ए कंपनी के प्रभारी असिस्टेंट कमांडेंट सी मगेश ने वाहिनी के कमांडेंट केसी राना को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बीमार नेपाली को तत्काल निशुल्क एंबुलेंस सेवा से पीलीभीत पहुंचाने के निर्देश दिए। ए कंपनी के प्रभारी ने बताया कि बीमार नेपाली को एसएसबी की एंबुलेंस सेवा से पीलीभीत अस्पताल पहुंचा दिया गया। बता दें कि एसएसबी के आईजी श्याम सिंह के निर्देश पर सीमा पर दोनों देेेेशों के निर्धन और जरूरतमंदों के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा सुविधा मुहैया कराई है।