फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली यात्री से 12 हजार रुपये और सामान लूटा

Sun, 18 Sep 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन


रोडवेज की बस से बनबसा पहुंचे एक यात्री को उसके साथ यात्री बनकर आए जहरखुरानी गिरोह ने खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर 12 हजार की नगदी व सामान लूट लिया। बनबसा पुलिस ने 108 वाहन से पीड़ित को टनकपुर चिकित्सालय भेजा। उपचार के बाद होश आने पर पीड़ित अपने घर नेपाल को चला गया है। 
शनिवार की शाम एक यात्री बनबसा में शारदा किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना पर बनबसा पुलिस ने 108 वाहन से उसे सीएचसी टनकपुर भिजवाया। उपचार के बाद रविवार की सुबह होश आने पर पीड़ित ने अपना नाम कृष्णा (45) पुत्र पुष्कर नेपाल के राप्ती अंचल के दांग जिले के मानपुर का निवासी बताया। वह लेह लद्दाख में मजदूरी करता है और अपने घर नेपाल जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से वह रोडवेज की बस से बनबसा पहुंचा। बस में सफर के दौरान नेपाली भाषा में बात कर तीन लोगों से उससे परिचय बढ़ाया। बनबसा में बस से उतरने के बाद उसके साथ बस में आए उक्त तीनों लोगों ने शारदा के किनारे उसे खाला खिलाया जिसे खाने के बाद उसे होश नहीं रहा। उसने बताया कि मजदूरी कर कमाए बारह हजार रुपये जेब से गायब हैं और उसके सामान का भी कुछ पता नहीं है। बहरहाल आप बीती बताने के बाद वह अपने घर नेपाल को चला गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें