फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नो मैंसलैंड से लगे भारतीय जंगल से नेपालियों ने काट डाले चार पेड़

Wed, 11 Oct 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
नेपाल सीमा पर नो मैंसलैंड के पास के भारतीय जंगल से काटा गया पेड़। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे नो मैंसलैंड के पास से कुछ नेपालियों ने चार पेड़ काट डाले। नेपाली इन पेड़ों को अपने क्षेत्र में बता रहे थे लेकिन जब वन अधिकारियों की ओर से वन नक्शा दिखाया गया तब जाकर नेपालियों ने काटे गए गिल्टे ले जाने की जिद छोड़ी। विभाग ने काटे गए गिल्टे कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नेपाल सीमा पर नो मैंसलैंड में शारदा टापू के पास से दो जगह से चार पेड़ काट दिए गए। कुछ नेपालियों ने सोमवार को टापू संख्या तीन से तीन और टापू संख्या चार से शीशम का एक पेड़ काट दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की शारदा रेंज की टीम मौके पर पहुंची। शुरू में नेपाली काटे गए पेड़ों को अपने क्षेत्र में होने की बात कह रहे थे।
वन क्षेत्राधिकारी पूरन चंद्र जोशी ने बताया कि जिन स्थानों से पेड़ काटे गए हैं वह भारतीय वन क्षेत्र है। इसे लेकर क्षेत्राधिकारी ने नेपाल के कंचनपुर जिले के वन अधिकारियों से बात की। उसके बाद काटे गए पेड़ के गिल्टे कब्जे में लिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें