फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बुजुर्ग आरएसएस नेता से मिले पूर्व राज्यपाल कोश्यारी

Wed, 11 Oct 2023 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में बुजुर्ग आरएसएस पदा​धिकारी सुरेश पांडे के आवास में मुलाकात करते महाराष्ट्र के राज्यपा
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बुधवार को यहां आरएसएस और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। चंपावत के पास के गांव पवैत जाकर आरएसएस के वरिष्ठ नेता और पूर्व भारती शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक रहे सुरेश चंद्र पांडे से मुलाकात की। पांडे आपात काल में नवंबर 1975 से जुलाई 1976 तक जेल में रह चुके हैं। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्याम नारायण पांडे सहित तमाम परिजन मौजूद थे।
विज्ञापन

इससे पहले पूर्व राज्यपाल ने अमोड़ी गांव में भाजपा के बुजुर्ग नेता खीमानंद भट्ट के हालचाल जाने। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, नरेंद्र लडवाल, नवीन भट्ट, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, सुनील पुनेठा, कैलाश पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें