चंपावत में नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन करते प्रशिक्षित बेरोजगार।
- फोटो : अमर उजाला
गोरलचौड़ मैदान में बुधवार को बीपीएड-एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
प्रशिक्षित बेरोजगारों ने कहा कि मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष करते आ रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रशिक्षित बेरोजगारों ने कहा कि कई विद्यालय वर्तमान में बिना व्यायाम शिक्षकों के सहारे चल रहे हैं।
उन्होंने कक्षा छह से 12 तक विद्यालयों में व्यायाम शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की है। बेरोजगारों ने शीघ्र मांगें पूरी नहीं होने से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर भगवती प्रसाद, सुरेश जोशी, संतोष बिष्ट, भूपेंद्र गोस्वामी, ललित पांडेय, सत्येंद्र गोस्वामी, नरेश जोशी, विनोद पांडेय, सुरेश चैड़ाकोटी, दीपक जोशी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो