फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए बापू और शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने जिला कार्यालय परिसर में सुबह आठ बजे झंडा फहराया और कर्मचारियों एवं अधिकारियों को अहिंसा और शांति की प्रतिज्ञा दिलाई। सभी राजकीय भवनों, कार्यालयों, सभी ग्राम पंचायतों तथा विद्यालयों में भी झंडा फहराया गया। जीआईसी में प्रभारी प्रधानाचार्य मनोज जोशी ने ध्वजारोहण किया। जीआईसी सिप्टी में प्रधानाचार्य सोमपाल और सामश्रवा आर्य के नेतृत्व में प्रभातफेरी निकाली गई।
विज्ञापन


सेनानी उत्तराधिकारी संगठन अध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी, चंद्रमोहन जोशी, गुमान सिंह प्रथोली, पूरन चंद्र उप्रेती आदि ने बापू के चित्र पर माल्यार्पण किया। धुरा में सेनानी स्मारक में हुए कार्यक्रम में बृजमोहन चौड़ाकोटी, त्रिलोचन जोशी, रघुवर दत्त, इंद्र सिंह राना आदि ने रामधुन के जरिए बापू का स्मरण किया। भिंगराड़ा जीआईसी में शिक्षक पान सिंह, गिरीश भट्ट, बीना भट्ट, राधिका भंडारी के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकली। रैली में भारत माता की भूमिका में पूजा मथैला, महात्मा गांधी की भूमिका भुवन भट्ट और लाल बहादुर शास्त्री की भूमिका रोहित चंद्र ने निभाई। पीएलवी उमेश भट्ट ने बापू के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर हुईं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रधानाचार्य अभिषेक श्रीवास्तव, प्रधान धर्मानंद भट्ट, एसएमसी अध्यक्ष महेश भट्ट, पीटीए अध्यक्ष ईश्वरी दत्त ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें