फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े पांच घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर। शनिवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश से टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार को साढ़े पांच घंटे से अधिक समय तक बंद रही। धौन, स्वांला और भारतोली के पास मलबा आने से आवाजाही प्रभावित रही। इसके चलते काफी वाहनों के फंसे रहने से यात्रियों को दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

मलबा आने से एनएच पर सुबह 6.35 बजे से 11.50 बजे तक आवाजाही बाधित रही। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक धौन, स्वांला के पास 6.35 से 8.56 बजे तक और भारतोली में लीसा डिपो के पास 8.51 से 11.50 बजे तक मार्ग बंद था। इस कारण वाहन फंसे रहे। अलबत्ता बाद में एनएच खंड ने 11 जेसीबी और पॉकलैंड के जरिये मलबे को हटाकर आवाजाही को सुचारु कराया। एनएच खंड के लोहाघाट के ईई एलडी मथेला ने बताया कि बाराकोट क्षेत्र में पीएमजीएसवाई से निर्माणाधीन सड़क की कटिंग का मलबा एनएच पर गिरने से भारतोली के पास सड़क बंद हो रही है। इसके लिए पीएमजीएसवाई के ईई से बचाव के उपाय करने को कहा गया है।
वहीं मां पूर्णागिरि धाम को जाने वाली सड़क भी नौ घंटे बंद रही। बाटनागाड़ के पास तेज नाला आने से 7.35 बजे बंद सड़क शाम 4.30 बजे खुल सकी। अलबत्ता इन दिनों श्रद्धालुओं की आमद एकदम कम होने से श्रद्धालुओं को खास परेशानी नहीं रही। अलबत्ता इस मार्ग से आने-जाने वालों को जरूर नौ घंटे तक फंसे रहना पड़ा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की सात बंद सड़कों को शनिवार दोपहर तक खोल दिया गया। लेकिन छह सड़कें अब भी बंद हैं।
विज्ञापन

खेत से लेकर गौशाला और छत को हुआ नुकसान
लोहाघाट (चंपावत)। भारी बारिश से क्षेत्र में जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। तीन घरों की छत, गौशालाओं, आंगन, खेतों की दीवारें ध्वस्त हो रही हैं। चेयरमेन गोविंद वर्मा ने बताया कि भारी बारिश से लोगों के घरों की दीवारें, आंगन आदि को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन से लोगों को नुकसान का आंकलन कर राहत देने की मांग की है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खेत बहने के साथ सुरक्षा दीवार, सब्जी के पौधों को भी नुकसान पहुंचा है। संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष भुवन भट्ट, महामंत्री शिवराज बोहरा ने ग्रामीण क्षेत्रों में हुए नुकसान का आंकलन कर ग्रामीणों को राहत देने की मांग की है। वहीं लोहावती नदी के उफान में आने से नदी की गंदगी बह गई।
विज्ञापन

चंपावत जिले की बंद ग्रामीण सड़कें
धूनाघाट- बरमतोड़ा, बगोटी-डूंगरालेटी, धौन-दियूरी-बजौन, धौन-सल्ली, अमोड़ी-छतकोट और एसएच 29 से खटोली मल्ली।
चंपावत जिले में बारिश का विवरण
चंपावत 20 मिमी
लोहाघाट 11 मिमी
पाटी 08 मिमी
टनकपुर 29 मिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें