फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंगराड़ा के मोहित भट्ट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के भिंगराड़ा निवासी मोहित भट्ट को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। देहरादून में शनिवार को हुई पॉसिंग आउट परेड में परिजनों की मौजूदगी में उन्होंने लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल किया। इस उपलब्धि पर उनके गृह क्षेत्र में खुशी की लहर है। मोहित का परिवार सितारगंज के सिसईखेड़ा वार्ड संख्या एक में रहता है। मोहित की प्रारंभिक पढ़ाई सितारगंज में हुई। उसके बाद कक्षा छह में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में प्रवेश लिया।
विज्ञापन

मोहित ने कक्षा 12 में एनसीसी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत रूस जाकर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इससे पूर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की तरफ से प्रतिभाग किया है। गुजरात से गणित में स्नातक करने के बाद उन्होंने सीडीएस की प्रवेश परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 34वीं रैंक हासिल की। शनिवार को आईएमए में 18 माह का प्रशिक्षण लेकर लेफ्टिनेंट पद पर आसीन हुए। मोहित के पिता महेश चंद्र भट्ट सितारगंज चीनी मिल से यार्ड सुपरवाइजर के पद से सेवानिवृत्त हैं जबकि माता ममता भट्ट गृहिणी हैं। मोहित का चचेरा भाई तेजस भट्ट का भी 2017 में आईएमए के लिए चयन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें