फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बनबसा बैराज पर वाहनों का संचालन रोका

Sun, 21 Jul 2024 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पहाड़ों में हुई बारिश से बनबसा में शारदा नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक हो गया। बैराज पर से वाहनों का संचालन रोक दिया गया। नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से कम होने के बाद ही बैराज पर से वाहनों का संचालन होगा।
विज्ञापन

बनबसा में रविवार की सुबह छह बजे नदी का जलस्तर 91125 क्यूसेक था। प्रातः सात बजे नदी का जलस्तर बढ़कर 122897 क्यूसेक पहुंच गया। रविवार सुबह दस बजे नदी का जलस्तर सर्वाधिक 175501 क्यूसेक पहुंचा। यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ प्रशांत कुमार वर्मा ने बताया कि नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से कम होने पर ही बैराज पर से वाहनों का संचालन हो पाएगा। रविवार को प्रातः आठ बजे आठ एमएम वर्षा रिकार्ड हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें