फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: स्कूल समय पर नगर में नहीं होगी मालवाहक वाहनों की आवाजाही

Wed, 27 Nov 2024 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस, नगर पालिका, व्यापार मंडल और आम लोगों की बैठक हुई। इसमें नगर में वन वे सिस्टम लागू करने की मांग उठाई गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक ली। इसमें नगर पालिका के ईओ सौरभ नेगी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, यातायात निरीक्षक हयात सिंह के साथ नगर के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में कुछ लोगों ने कहा कि अगर वन वे व्यवस्था लागू हो जाती तो नगर में जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। कुछ व्यापारियों ने वन वे सिस्टम को सही नहीं बताया। लोगों ने नगर पालिका भवन के पास बनाए गए पार्किंग स्थल को भी शुरू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि बरातों के कारण वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह नहीं मिल रही है। निर्णय लिया गया कि ट्रांसपोर्ट का सामान सुबह 10 से तीन बजे तक नहीं उतारा जाएगा।
चंपावत की ओर जाने वाली रूटीन की टैक्सियां मुख्य सड़क पर खड़ी होंगी। स्कूल बस के समय नगर में भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। थाना प्रभारी ने बताया कि लोग अपने वाहनों को थाने के पास बनी पार्किंग, नगर पालिका बरात घर, शीतला माता मंदिर के पास, मायावती मार्ग, पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर सकते हैं। बैठक में व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी, महामंत्री विवेक ओली, राजू गड़कोटी, लीलांबर गहतोड़ी, मनोज जोशी, राजू सार्की, मनोज खर्कवाल, कैलाश मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें