फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 313 ग्राम पंचायतों का जिम्मा चार एडीओ पर

Wed, 27 Nov 2024 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रशासक नियुक्त कर दिए गए हैं। चंपावत जिले के चार ब्लाॅकों की 313 ग्राम पंचायतों का जिम्मेदारी चार सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत को दी गई है। डीएम नवनीत पांडे ने इसका आदेश जारी किया है। सीडीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि शासनादेश के अनुरूप चंपावत की पंचायतों का जिम्मा शबनम कुरैशी, लोहाघाट का जनार्दन ओली, पाटी का प्रेम प्रकाश और बाराकोट ब्लाॅक का भुवन चंद्र पांडेय को दिया गया है। गुरुवार को पंचायत प्रतिनिधियों से बस्ते, मोहर आदि वापस लिए जाएंगे। ग्राम प्रधान के हस्ताक्षर से कोई भी भुगतान, वित्तीय, दस्तावेजी कामकाज नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें