फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिले में 50 प्रतिशत से अधिक बन चुके हैं आयुष्मान कार्ड

Sun, 22 Sep 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में स्वास्थ्य निदेशालय से स्वास्थ्य विभाग चंपावत को 2,59,648 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें से 50 प्रतिशत से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में तीन मुख्य केंद्रों सहित सीएचओ की ओर से आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिला अस्पताल चंपावत, उपजिला अस्पताल टनकपुर और लोहाघाट के अलावा 52 सीएचओ सेंटरों में बनाए जा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लोगों का आधार कार्ड से मोबाइल लिंक होना अनिवार्य है। जिले में अभी लगभग 96 हजार आयुष्मान कार्ड और बनाए जाने हैं। इस संंबंध में सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें