चंपावत। चंपावत जिला अस्पताल में सीसीयू (क्रिटिकल केयर यूनिट) 2025 में बनकर तैयार हो जाएगा। कार्यदायी संस्था ने 40 फीसदी कार्य पूरा कर लिया है। करोड़ों की लागत से बन रहे सीसीयू में पार्किंग की व्यवस्था भी होगी।
जिला अस्पताल परिसर में सीसीयू का निर्माण कार्य 20 करोड़ की लागत से ब्रिडकुल कर रहा है। 50 बेड का सीसीयू बनाया जा रहा है। इसके बेसमेंट में पार्किंग, एमआरआई कक्ष, एनेस्थेटिक कक्ष, चिकित्सक कक्ष समेत अन्य कक्षों का निर्माण किया जाएगा।
पांच मंजिला भवन में तीन एंबुलेंस पार्किंग की व्यवस्था होगी। क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण पूरा होने के बाद गंभीर मरीजों को रेफर नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में चिकित्सकों के लिए जगह की काफी कमी है। ऐसे में उन्हें भी काफी राहत मिलेगी।
प्रोजेक्ट मैनेजर रवि जोशी ने बताया कि पांच मंजिला भवन का निर्माण कार्य मार्च 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा।