फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: होम्योपैथी पद्धति से 100 से अधिक चर्म रोगियों का हुआ इलाज

Mon, 01 Apr 2024 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ के मातृत्व अवकाश पर जाने के बाद होम्योपैथिक विभाग चर्म रोगियों का इलाज कर राहत दे रहा है। पिछले एक सप्ताह में 100 से अधिक चर्म रोगियों ने होम्योपैथिक पद्धति से इलाज कराया है। अस्पताल के होम्योपैथिक विभाग में चर्म रोगियों की काफी भीड़ हो रही है। होम्योपैथिक चिकित्सा प्रभारी डॉ. भूपेंद्र प्रसाद ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सोरियासिस, चेहरे में दाने, सफेद दाग, पैरों के तलों में कोरन आदि चर्म संबंधी समस्याओं के 100 से अधिक मरीज इलाज के लिए आए हैं। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्णिका पंत के मातृत्व अवकाश पर जाने से चर्म रोग से परेशान लोग पिथौरागढ़ अस्पताल इलाज के लिए जा रहे थे, लेकिन अब धीरे-धीरे लोग होम्योपैथिक विभाग से इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
होम्योपैथिक पद्धति से इलाज कराने से राहत मिल रही है। लंबे समय से सोरियासिस से परेशान चल रहा था, लेकिन अब इलाज से काफी राहत मिली है। - कैलाश जोशी, मरीज, चंपावत।
विज्ञापन

कोट
लंबे समय से सोरियासिस से परेशान था । होम्योपैथिक पद्धति से इलाज कराने से 15 दिन में बीमारी ठीक हो गई। - पुष्कर जोशी मरीज, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें