फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रेंजर भर्ती परीक्षा में मोहित का प्रदेश में तीसरा स्थान

विज्ञापन
वन क्षेत्रा​धिकारी परीक्षा में प्रदेश में तीसरे स्थान पर आए चंपावत जिले के मोहित देउपा।
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वन क्षेत्राधिकारी भर्ती परीक्षा में चंपावत जिले के मोहित सिंह देउपा को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। आयोग ने रेंजर के 46 पदों पर सीधी भर्ती की थी। इसका नतीजा नौ नवंबर को घोषित किया गया। मोहित उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा भी पास कर चुके हैं, इसमें उनका साक्षात्कार होना है।
विज्ञापन

मूल रूप से खेतीखान निवासी गिरि राज देउपा और नीलावती के बेटे मोहित इससे पूर्व बहुराष्ट्रीय कंपनी में अभियंता, देहरादून के इंजीनियरिंग कॉलेज में सहायक प्रोफेसर और रक्षा मंत्रालय बेंगलुरु में जेई के पद पर भी चयनित हुए थे। बेंगलुरु में जेई का पद त्यागकर वह इस परीक्षा में बैठे थे।
मोहित अपने माता-पिता, दादा राजेंद्र देउपा और भाई रोहित के अलावा कामयाबी का श्रेय 2016 बैच के पीसीएस टॉपर और टनकपुर में एसडीएम रह चुके हिमांशु कफल्टिया को देते हैं। टनकपुर में तैयारी करने वाले मोहित कहते हैं कि एसडीएम कफल्टिया ने टनकपुर तहसील में 2020 में नागरिक पुस्तकालय स्थापित कर कई पुस्तकें उपलब्ध कराईं। इससे उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक माहौल भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें