फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-17 फुटबॉल: मार्डन इंटर कॉलेज बना चैंपियन

Sat, 26 Nov 2016 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
मार्डन इंटर कॉलेज बना चैंपियन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेलो इंडिया खेलो योजना के तहत हुई फुटबॉल प्रतियोगिता के मुकाबले में मार्डन इंटर कॉलेज ने यूनिवर्सल कॉलेज  को शिकस्त दी।
विज्ञापन


विजेता और उप विजेता टीमों को मुख्य अतिथि जिला सूचना अधिकारी एनएस बिष्ट ने पुरस्कृत किया।

गोरलचौड़ मैदान में हुए फाइनल मैच में यूनिवर्सल कॉलेज को एक के मुकाबले दो गोल से हरा कर मार्डन स्कूल चैंपियन बना। विजेता टीम के शरद धौनी और योगेश नाथ तथा उप विजेता टीम के राहुल ने एकमात्र गोल किया।

इससे पहले यूनिवर्सल की टीम ने सेमी फाइनल में टनकपुर को और मार्डन स्कूल ने जीआईसी चंपावत को हराया। जीआईसी चंपावत को हराकर टनकपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। जिला खेल समन्वयक महेंद्र बोरा, प्रदीप बोरा, चंदन अधिकारी, रचित वल्दिया, गौरव खोलिया निर्णायक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश चंद्र जोशी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वीएस रावत, जसवंत खड़ायत, नंदकिशोर जोशी, अश्विनी, मनोज, विनोद, नवीन साह, त्रिलोचन, मुन्ना आदि ने आयोजन में सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें