फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी मऊ में बाल वैज्ञानिकों ने पेश किए मॉडल

Fri, 05 Oct 2018 10:55 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत के जीआईसी मऊ में विज्ञान महोत्सव में मॉडलों का निरीक्षण करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बाराकोट विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में विज्ञान महोत्सव आयोजित किया गया। बाल वैज्ञानिकों ने एक से बढ़कर एक विज्ञान मॉडलों एवं विज्ञान ड्रामा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य रंजीत सिंह राणा की अध्यक्षता और रितेश कुमार वर्मा के संचालन हुए महोत्सव में विज्ञान समन्वयक राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त प्रवक्ता राजेंद्र कुमार गड़कोटी और जीआईसी चौमेल के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र आर्य ने बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों का निरीक्षण करते हुए उन्हें वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करने के लिए कई जानकारियां दी।

जसवंत सिंह पोखरिया, स्निग्धा कन्याल, अर्जुन सिंह छतोला के मार्गदर्शन पर स्वच्छता अभियान पर आधारित बेहतरीन विज्ञान ड्रामा दिखाया गया। कार्यक्रम में नरेश चंद्र गहतोड़ी, जनार्दन प्रसाद गड़कोटी, ममता वर्मा, कनिका विश्नोई, राजेंद्र नाथ, प्रवीण सिंह बिष्ट आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें