जिले के प्रशिक्षित बेरोजगारों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर गोरलचौड़ मैदान पर प्रदर्शन किया। उसके बाद बेरोजगारों ने कलक्ट्रेट तक रैली निकालकर आक्रोश जताया। प्रशिक्षित बेरोजगारों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
उन्होंने एक से लेकर 12वीं कक्षा तक व्यायाम शिक्षकों की तैनाती वर्षवार करने, प्रत्येक शासकीय और अशासकीय इंटर कॉलेजों में व्यायाम प्रवक्ता पद की नियुक्ति करने, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में व्यायाम शिक्षकों की भर्ती करने आदि मांगों को प्रमुखता से उठाया।
प्रदर्शन करने वालों में नरेश जोशी, भूपेंद्र नाथ, भगवती प्रसाद, सतेंद्र गोस्वामी, नवीन चंद्र पंत, विनोद पांडेय, सुरेश जोशी, त्रिभुवन मुरारी, कैलाश जोशी, किशन कालाकोटी, संतोष बिष्ट, राजेश कुल्याल, दीपक जोशी, राजेंद्र सिंह, दीपा पनेरु, माया गोरखा, चंपा वर्मा, चंद्रा वर्मा, चंद्रा राय, मंजू मेहरा, प्रकाश सिंह, जगदीश प्रसाद, गिरीश चंद्र, सुरेंद्र ंसिंह, भुवन चंद्र, मुकेश कार्की, ललित प्रसाद, महेंद्र ंसिंह, सुरेश चंद्र, कृष्णानंद जोशी, मनोज कुमार, शंकर जोशी आदि शामिल रहे।