चंपावत। डीएम नवनीत पांडे की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत का पुनर्गठन और परिसीमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को विकासखंड चंपावत के ग्राम पंचायत कांडा के राजस्व ग्राम कमेला को नवगठित ग्राम पंचायत कठाड़माफी में जोड़ने पर और ग्राम पंचायत सिमल्टा को विघटित कर नई ग्राम पंचायत की गठन पर आपत्तियों को लेकर बैठक हुई।
जनसुनवाई में सर्वसम्मति से ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सिमल्टा और कांडा के राजस्व ग्राम सिमल्टा और कांडा का विलय कर ग्राम पंचायत सिमला कांडा करने की मांग की। सिमल्टा के राजस्व कठाड़माफी और ग्राम पंचायत कांडा के राजस्व ग्राम कमैला को भौगालिक और सांस्कृतिक परिस्थिति के मद्दे नजर ग्राम पंचायत का नाम कठाड़कमैला रखने के लिए ग्रामीणों सर्वसम्मति से सहमति जताई। इस दौरान पारस महर, रवींद्र सिंह, पार्वती देवी, रोशनी देवी,सूरज महर,अनीता देवी, विपिन महर,पूरन सिंह महर आदि पंचायत के लोग मौजूद रहे।