फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा के लिहाज से संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करें

विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में दैवीय आपदा को लेकर तैयारी बैठक लेते डीएम विनीत तोमर। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। डीएम विनीत तोमर ने अधिकारियों को आपदा के लिहाज से संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां बचाव कार्य की संभावना तलाशने और उस पर काम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में उन्होंने आग रोकने, उस पर काबू पाने, मानसून के दौरान जलभराव की समस्या, आने वाली आपदाओं से निपटने के लिए जरूरी तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंचाई, वन विभाग सहित सभी संबंधित विभाग कमेटी गठित कर गौला नदी की तर्ज पर शारदा नदी पर भी खनन संबंधी रिपोर्ट लगातार दें। उन्होंने टनकपुर क्षेत्र में जल निकासी की डीपीआर भी बनाने के लिए कहा। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि हर क्रू स्टेशन पर 24 घंटे फायर वाचर तैनात रहे। अगर विभाग को कोई संसाधन चाहिए हो तो उसकी मांग प्रशासन से भी की जा सकती है। आपदा नियंत्रण के लिए उन्होंने लोनिवि के अधिशासी अभियंता एमसी पांडेय को 15 मई तक कलमठ और नालियों को साफ करा सड़कों से सटे पेड़, बड़े पत्थरों को चिह्नित कर 31 मई तक रिपोर्ट मांगी। बैठक के दौरान एसपी देवेंद्र सिंह पींचा, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, नायब तहसीलदार टनकपुर पिंकी आर्या, डीडीओ संतोष कुमार पंत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, ईई लोनिवि एमसी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें