फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस जवानों को नियमित रूप से कराई जाए परेड

विज्ञापन
चंपावत पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन में समस्याएं सुनते डीआईजी नीलेश आनंद भरणे। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने मंगलवार को पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने सैनिक सम्मेलन के माध्यम से जवानों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण बताया।
विज्ञापन

सबसे पहले उन्होंने एसपी देवेंद्र पींचा की मौजूदगी में रैतिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। परेड के दौरान उच्च कोटि के टर्नआउट वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना कर उचित इनाम दिया गया। उन्होंने नियमित रूप से जवानों की परेड कराने, मेस में पहाड़ी व्यंजन बनाने, जवानों की बैरक को स्मार्ट बनाने, कैंटीन में जवानों की मांग के अनुसार सामान मंगाने आदि के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सभी जवानों को ड्यूटी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा, मेहनत से करने, निर्देशों का पालन करने, जवानों की समस्याओं को दूर करने के लिए पुलिस लाइन में एक रजिस्टर तैयार करने, जिसे प्रत्येक शुक्रवार को एसपी के सम्मुख प्रस्तुत करने, विशेष परिस्थितियों में जवानों की व्हाट्सएप के माध्यम से भी छुट्टी देने, सभी जवानों के अकाउंट को पुलिस सैलरी पैकेज से जोड़ने के निर्देश भी दिए।
चंपावत-लोहाघाट में पुलिस की आपदा मित्र टीम तैनात
चंपावत। पुलिस की ओर से जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर के बाद चंपावत और लोहाघाट में भी आपदा मित्र टीम तैनात कर दी है। एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की ओर से प्रशिक्षित युवा आपदा के दौरान घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचकर बचाव कार्य में पुलिस का हाथ बटाएंगे।
विज्ञापन

डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे और एसपी देवेंद्र पींचा ने मंगलवार को प्रशिक्षित युवाओं की आपदा मित्र टीम को पहचान पत्र और आपदा किट बांटे। इन आपदा मित्रों ने आपदा के दौरान घायलों को बचाने का प्रदर्शन किया। इसमें सीमित संसाधनों के बावजूद घरों में उपलब्ध सामान से स्ट्रेचर बनाकर घायलों की मदद करने, कंधे में मुट्ठी बांधकर घायल व्यक्तियों को सुरक्षित ले जाने, डूबते व्यक्तियों को बचाने, आग बुझाने के तरीकों का प्रदर्शन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें