फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के लिए वरदान बना मायावती का धर्मार्थ अस्पताल

विज्ञापन
स्वामी सुद्धिदानंद, आश्रम प्रबंधक। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिले की लोहाघाट तहसील क्षेत्र में स्थित अद्वैत मायावती आश्रम का धर्मार्थ अस्पताल गरीब, असहाय, जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। वर्ष 1901 में स्वामी विवेकानंद के इस स्थान पर प्रवास करने के बाद से यहां श्रीराम कृष्ण मिशन के तहत यहां का धर्मार्थ अस्पताल हर साल हजारों लोगों को मुफ्त उपचार दिला रहा है।
विज्ञापन

इस वर्ष यहां मार्च से शुरू की गई विशेष चिकित्सा शिविरों की श्रृंखला में यहां 1254 रोगियों का ईएनटी एवं अन्य विशेषज्ञों ने उपचार किया है। कुल 1078 नेत्र रोगियों का परीक्षण कर 701 ऑपरेशन हो चुके हैं। कोलकाता के डॉ. तुषार क्रांति हजारा, डॉ. सौरभ जिंदल, डॉ. जयदीप 14 सालों से यहां आकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अस्पताल के प्रभारी स्वामी एकदेवानंद महाराज ने बताया कि यहां वर्ष में 10 हजार नेत्र रोगियों की चिकित्सा एवं ऑपरेशन के अलावा 20 हजार अन्य रोगियों का भी उपचार किया जाता है। कई गांवों में भी शिविर लगाए जाते हैं। इनमें आंख, नाक, कान, गला, प्रसूति रोग, चर्म रोग, डायबिटीज, थायराइड, दमा आदि के रोगियों की अधिकता रहती है।
बस सेवा मिली, जटिल ऑपरेशन भी होंगे
चंपावत। मायावती आश्रम के अध्यक्ष स्वामी सुद्धिदानंद महाराज ने बताया कि दूरदराज क्षेत्रों के रोगियों की कठिनाइयों को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने अब घर से अस्पताल तक लाने, ले जाने के लिए बस सेवा भी शुरू कर दी है। अब यहां जटिल ऑपरेशन करने की बड़ी योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए पांच मंजिला भवन प्रस्तावित किया गया है। इसमें अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

विशेष चिकित्सा शिविरों की दूसरी श्रृंखला भी शुरू
चंपावत। मायावती के धर्मार्थ अस्पताल में विशेष चिकित्सा शिविरों की दूसरी श्रृंखला भी शुरू हो गई है। इसमें 29 अप्रैल तक दंत रोग, 28 से 30 अप्रैल तक जोड़ों का दर्द, गठिया, सामान्य रोग, हृदय रोग, न्यूरोलॉजी, स्त्री रोग, डायबिटीज, थायराइड, हार्मोन, आठ से 12 मई तक स्त्री रोग, हड्डी रोग, डायबिटीज, थायराइड, हार्मोन, 19 से 28 मई तक चर्म रोग, शिशु रोग, 23 से 28 मई तक शिशु रोग चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
मायावती के धर्मार्थ अस्पताल में रोगियों का बेहतर सुविधाओं के साथ उपचार किया जा रहा है। सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए यहां की ओटी को लोहाघाट उप जिला अस्पताल में स्थापित करने का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। इसके लिए उप जिला अस्पताल के सीएमएस को निर्देशित किया गया है। - डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें